Site icon Dainik Savera Times

शराब समझ पी कीटनाशक दवाई, 2 लोगों की मौत

कपूरथला: जिले के सुल्तानपुर लोधी के गांव लखवारिया में बीती रात 2 लोगों की मौत गई। जबकि 1 व्यक्ति इलाज चल रहा है। दरअसल इन्होंने कल रात शराब समझ खेत में डालने वाले कीटनाशक के सेवन कर लिया जिससे इनकी हालत गंभीर हो गई। वहीं इसके बाद 2 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जिसे सुल्तानपुर लोधी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version