Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे में धुत डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास, महिला ने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा, और फिर…मकई के खेत में जाकर डायल 112 को बुलाया

September 13, 2024

नशे में धुत डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास, महिला ने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा, और फिर…मकई के खेत में जाकर डायल 112 को बुलाया

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक निजी अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। अपने बचाव में महिला कर्मचारी ने डॉक्टर को ऐसा सबक सिखाया कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अब वह जिंदगी भर इसको याद रखेगा। दरअसल, समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उसके दोस्तों द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला कर्मचारी ने अपने बचाव में चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित नर्स ने डायल 112 को बुलाया
पीड़ित नर्स ने बताया कि घटना के वक्त डॉक्टर ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरा को बंद कर दिया था। अस्पताल को अंदर से लॉक कर दिया और तीनों टूट पड़े। जान बचाने के लिए उसने ब्लेड से आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट दिया और क्लीनिक का ताला खोलकर फरार हो गई। मकई के खेत में जाकर डायल 112 को बुलाया।

पुलिस ने मामले बारे बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर में बुधवार की रात सेंटर के संचालक डॉक्टर संजय कुमार अपने दो अन्य साथियों साथ शराब के नशे में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर अपना बचाव करते हुए महिला कर्मचारी ने ब्लेड से चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला कर्मचारी क‍िसी तरह अस्पताल से भाग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी है।

समस्तीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि महिला कर्मचारी के बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में आरोपी चिकित्सक और उसके दोनों सा‍थि‍यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोप‍ियों की पहचान डॉक्टर संजय कुमार, सुनील गुप्ता और अवधेश कुमार के रूप में कई गई है। घटनास्थल से शराब भी बरामद की गई है। घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें