Site icon Dainik Savera Times

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया प्रतिबंध 

नई दिल्ली : सर्दी का मौसम आने के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका के चलते दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर भर में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जो एक जनवरी, 2025 तक प्रभावी रहेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह घोषणा की और दिल्लीवासियों से वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक अधिसूचना जारी की हैं। यह रोक नए साल तक जारी रहेगी। 1 जनवरी 2025 तक पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक रहेंगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गाेपाल राय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘दिल्ली सरकार ने प्रतिबंध के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, हम सभी दिल्लीवासियों से सहयोग का अनुरोध करते हैं।’’ दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रतिबंध का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
यह प्रतिबंध ऑनलाइन बिकने वाले पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर लागू होता है और इसका उद्देशय़ बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करना है जो सर्दियों में पराली जलाने, हवा की धीमी गति और अन्य मौसमी कारकों के कारण और भी बदतर हो जाता है। निर्देश के अनुसार, दिल्ली पुलिस को प्रतिबंध को लागू करने का काम सौंपा गया है, जिसके संबंध में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को दैनिक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। अधिकारियों ने आगाह किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version