Site icon Dainik Savera Times

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान Raja Warring ने कहा-दबे कुचले लोगों की आवाज बनी यह यात्रा

पठानकोट: भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में आज आखिरी दिन है। राहुल गांधी की यह यात्रा पठानकोट पहुंची है, जहां एक विशाल जनसभा हो रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड्डिंग सहित अन्य कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं।

इस दौरान राजा वड्डिंग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए गए लेकिन इस यात्रा ने सभी भ्रम को तोड़ दिया। राहुल गांधी एक सच्चे सेवादार है और उनकी यह यात्रा दबे कुचले लोगों की आवाज बनी है। यह यात्रा इतिहास में हमेशा यादगार रहेगी। राहुल गाँधी देश के लोगों की लड़ाई लड़ रहें हैं।

Exit mobile version