Site icon Dainik Savera Times

Earthquake : भूकंप के झटकों से दहला चीन…अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए कंपन, जानें कितनी रही तीव्रता

earthquake

earthquake

Earthquake: एशिया के कई हिस्सों में एक बार फिर धरती हिल गई है। भारत के पड़ोसी देशों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह चीन में भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए, वहीं अफगानिस्तान में भी गुरुवार देर रात धरती कांपी। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।

चीन में सुबह-सुबह धरती कांपी

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

अफगानिस्तान में भी भूकंप

भारत के एक और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रात 12 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 120 किलोमीटर गहराई में था, जिससे क्षेत्र में गहराई के बावजूद झटके महसूस किए गए।

लगातार बढ़ रही हैं भूकंप की घटनाएं

हाल के दिनों में भारत सहित एशिया के कई हिस्सों में भूकंप की घटनाओं में तेजी आई है। कुछ दिन पहले म्यांमार में आए भयानक भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। वैज्ञानिक लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं, खासकर उन इलाकों में जो भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील माने जाते हैं।

Exit mobile version