Earthquake in Manipur : भारत के मणिपुर में देर रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि इस भूकंप का केंद्र 24.46 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.70 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 40 किमी की गहराई पर स्थित था। आपको बता दें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई थी और इसका केंद्र मणिपुर के चुराचांदपुर में था। भूकंप आज सुबह 01:54:29 बजे आया। इससे पहले मणिपुर में सुबह 2:26:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 मापी गई थी। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
EQ of M: 5.2, On: 28/05/2025 01:54:29 IST, Lat: 24.46 N, Long: 93.70 E, Depth: 40 Km, Location: Churachandpur, Manipur.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/CXdBtsn9lH— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 27, 2025
भूकंप क्यों आते हैं?
भूकंप धरती की सतह पर अचानक होने वाला कंपन होता है, जो टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिविधियों के कारण उत्पन्न होता है। पृथ्वी की बाहरी परत कई टुकड़ों यानी टेक्टोनिक प्लेट्स में बंटी होती है, जो निरंतर गति में रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो उनके बीच तनाव उत्पन्न होता है। जब यह तनाव एक सीमा से अधिक बढ़ जाता है, तो यह ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है और धरती हिलने लगती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...