Earthquake In Pakistan : पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप से धरती कांपी, जब भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। दो दिनों पहले भी पाकिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई।
झटकों का केंद्र पंजाब प्रांत के मुल्तान के आसपास जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटकों से मुल्तान, लाहौर, बहावलपुर और आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुली जगहों की ओर भागते नजर आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने झटकों की पुष्टि करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।

