Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taiwan में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत… जानिए कितनी रही तीव्रता

June 11, 2025

Taiwan में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत… जानिए कितनी रही तीव्रता

नेशनले डेस्क : ताइवान की राजधानी ताइपे में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके इतने मजबूत थे कि इमारतों में कुछ सेकंड तक कंपन होता रहा, जिससे लोग डरकर बाहर निकल आए। केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है ताइवान

आपको बता दें कि ताइवान उन देशों में शामिल है जहां भूकंप आना आम बात है, क्योंकि यह इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां धरती की टेक्टॉनिक प्लेट्स आपस में टकराती रहती हैं, जिससे अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। इस साल 9 अप्रैल को भी राजधानी ताइपे में 5.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था।

इतिहास में दर्ज हैं ताइवान के भयानक भूकंप

ताइवान में 21 सितंबर 1999 को सबसे भयानक भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 7.7 थी। इस त्रासदी में 2400 लोगों की जान चली गई थी और करीब 1 लाख लोग घायल हो गए थे। यह देश के इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है।

बार-बार आता है भूकंप

दरअसल, साल 1900 से 1991 के बीच ताइवान में हर साल औसतन 2200 भूकंप रिकॉर्ड किए गए। इनमें से 214 को खतरनाक माना गया। 1991 से 2004 के बीच कुल 18,649 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 1999 में ही अकेले धरती 49,919 बार कांपी। इसके साथ ही 1900 से अब तक देश में 96 जानलेवा भूकंप आ चुके हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?

वहीं इस घटना पर भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि ताइवान जिस भूगर्भीय स्थिति में स्थित है, वहां से भूकंप की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसलिए यहां भूकंप सुरक्षा उपायों पर काफी जोर दिया जाता है, जैसे कि इमारतों को भूकंपरोधी बनाना और आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग देना। ताजा भूकंप में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें