Site icon Dainik Savera Times

EC ने Congress प्रत्याशी Amrita Warring को जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

EC Issues Notice Amrita Warring

EC Issues Notice Amrita Warring

EC Issues Notice Amrita Warring : चुनाव आयोग ने गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वडिंग को नोटिस जारी किया है। दरअसल, यह मामला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के गलत तरीके से छपे पोस्टर से जुड़ा है। अमृता पीपीसीसी प्रमुख और लोकसभा सांसद राजा वडिंग की पत्नी हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के चुनाव एजेंट जगतार सिंह ने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग ऑफिसर 084-गिद्दड़बाहा को शिकायत की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पोस्टर पर क्रॉस लगाकर पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की छवि खराब कर रहा है। सरपंची चुनाव के नाम पर पोस्टर का इस्तेमाल किया गया और इसे गिद्दड़बाहा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाया गया। इस संबंध में 24 घंटे में जवाब मांगा गया।

आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने गिद्दड़बाहा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को नोटिस जारी किया था। उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग के चुनाव एजेंट विपन कुमार ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी थी कि ‘आप’ द्वारा छपवाए गए पोस्टरों में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल की तस्वीरें हैं।

Exit mobile version