Site icon Dainik Savera Times

ED ने इस बड़े कांग्रेसी नेता के घर पर मारी Raid, पूर्व मंत्री आशु के मामले से जुड़े तार

खन्ना: हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के खन्ना के इकोलाही गांव में कांग्रेस नेता राजदीप सिंह के घर पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि जालंधर से ईडी की टीम सुबह 4 बजे ही खन्ना पहुंच गई थी।

इकोलाही में राजदीप के घर पर जांच की जा रही है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि ईडी की टीम एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में उनकी कमीशन एजेंट की दुकान की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह जांच पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है।

विस्तृत जानकारी का इंतजार हैं।

Exit mobile version