Site icon Dainik Savera Times

पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में ईडी की रेड, भू-माफिया समेत कई के ठिकानों पर पहुंची टीम

ED Raid

ED Raid

ED Raids : उत्तराखंड में हुए अब तक के सबसे बड़े ‘फर्जी रजिस्ट्री घोटाला’ मामले में पांच राज्यों में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी सभी जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, असम, पंजाब के लुधियाना सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार देहरादून व ऋषिकेश के विभिन्न ठिकानों पर भी यह रेड चल रही है।

यह कार्रवाई कई भू माफिया, रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी -अधिकारी, सरकारी वकील सहित कुछ बिल्डर के लोकेशन पर चल रही है।

ये था मामला
बता दें कि जुलाई 2022 में देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया था। इस मामले में पुलिस 18 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। वहीं, 20 से ज्यादा आरोपी जेल में बंद हैं। वहीं, दो बड़े अधिवक्ता भी इस मामले में आरोपी हैं।

Exit mobile version