नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह हादसा हापुड़ जिले के पिलखुवा इलाके में हुआ, जब वे अपने काफिले के साथ दिल्ली से बिजनौर जा रही थीं।
हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा के पास जैसे ही मंत्री का काफिला आगे बढ़ा, तभी मंत्री की गाड़ी आगे चल रही एस्कॉर्ट की कार से टकरा गई। बताया गया कि काफिले की कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। गुलाब देवी की कार को झटका लगा और वो घायल हो गईं।
हादसे के बाद गुलाब देवी को तुरंत हापुड़ के रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन और एक्स-रे किया गया। राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सावधानी के तौर पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, ताकि और बेहतर जांच हो सके। उनके परिवार को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने जानकारी दी कि, “मंत्री गुलाब देवी को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कोई खतरे की बात नहीं है। एहतियातन उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी सहयोगी शिक्षा मंत्री गुलाब देवी जी के सड़क हादसे में घायल होने का समाचार दुखद है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” डिप्टी सीएम ने भी मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और कहा, “यह बेहद दुखद है कि गुलाब देवी जी हादसे में घायल हुई हैं। ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...