Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

24 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी, अमृतसर पुलिस ने कातिल को किया गिरफ्तार

February 28, 2023

24 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी, अमृतसर पुलिस ने कातिल को किया गिरफ्तार

अमृतसर (ज्योति बहल): झंडेर थाना पुलिस ने थाना गांव ससरा कलां में बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के संबंध में झंडेर थाने के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को गांव ससरा कलां में चन्नन सिंह की पत्नी अमरजीत कौर की हत्या संबंधी मृतक महिला के भाई महिंदर सिंह निवासी बाल सचंदर के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए मृतक महिला की बहू को गिरफ्तार किया।

शक के आधार पर गिरफ्तार बहू नरिंदरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी सास का कत्ल किया है। उसने बताया कि पहले उसके सिर में गोली मारी, फिर उसे करंट लगा दिया और अंत में उसे रस्सी से लटका कर मार डाला और अपने रिश्तेदारों से झूठ बोला कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें