नई दिल्ली। चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आज चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने हैं। इस साल के अंत में महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के चुनाव 18 सितंबर को, दूसरे चरण के चुनाव 25 सितंबर को और तीसरे चरण के चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिसमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।” पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की तिथि 27 अगस्त होगी, दूसरे चरण के लिए नामांकन 5 सितंबर को होगा और तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान लोग चुनाव में भाग लेने के लिए वहां मौजूद थे। लंबी कतारें और उनके चेहरों पर चमक इस बात का प्रमाण थी…पूरे चुनाव में राजनीतिक भागीदारी खूब रही…हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की परतें मजबूत हों।”
14 अगस्त को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक की।
कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, नौ एसटी और सात एससी हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं। इनमें 44.46 लाख पुरुष, 42.62 महिलाएं, 169 ट्रांसजेंडर, 82,590 दिव्यांग, 73943 अति वरिष्ठ नागरिक, 2660 शतायु, 76092 सेवा मतदाता और 3.71 लाख पहली बार मतदाता हैं।
Assembly Elections in Jammu and Kashmir | Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, “Assembly Elections will be held in three phaseS; voting on September 18th, September 25th, and October 1st. Counting of votes will take place on October 4” pic.twitter.com/g4eqB62jjh
— ANI (@ANI) August 16, 2024
इस बीच, प्रवर्तन एजेंसियों, डीएम और एसपी को स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 30 सितंबर, 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। जम्मू-कश्मीर में दस साल के अंतराल के बाद चुनाव होंगे क्योंकि पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जून 2018 में गिर गई थी जब पीडीपी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से समर्थन वापस ले लिया था।
