Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के इस जिले में आज दिनभर नहीं आएगी बिजली की सप्लाई, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

पंजाब डेस्क: होशियारपुर शहर के कई इलाकों में आज बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नए 11 केवी फीडर के निर्माण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगाया जाएगा।

सिविल लाइन उपमंडल के कार्यकारी इंजीनियर जसविंदर सिंह और जेई सनी ठाकुर ने बताया कि इस्लामाबाद फीडर और सर्विस क्लब फीडर की आपूर्ति आज पूरी तरह से बंद रहेगी। यह बिजली कटौती आवश्यक तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

-इन इलाकों में नहीं मिलेगी बिजली

बिजली कटौती के कारण जिन क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित रहेगी, उनमें बसंत विहार, स्कीम नंबर 10 व 11, चंडीगढ़ रोड, इंदिरा कॉलोनी, प्रीत नगर, बसंत नगर, रविदास नगर, गुरकीरत एनक्लेव, इस्लामाबाद और आकाश कॉलोनी शामिल हैं।

-बिजली विभाग ने की सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने स्थानीय निवासियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यह कटौती अल्पकालिक है और यह कार्य भविष्य में और अधिक भरोसेमंद आपूर्ति प्रणाली तैयार करने के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें- हापुड़ः कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखें वीडियो 

Exit mobile version