Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elon musk को लगा बड़ा झटका, टेस्टिंग के दौरान फटा SpaceX का Starship रॉकेट

June 19, 2025

Elon musk को लगा बड़ा झटका, टेस्टिंग के दौरान फटा SpaceX का Starship रॉकेट

इंटरनेशनल डेस्क: एलन मस्क की कंपनी SpaceX का Starship रॉकेट आज सुबह भारतीय समय के अनुसार 9:30 बजे लॉन्च होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही एक बड़ी दुर्घटना घट गई। रॉकेट की स्टैटिक फायर टेस्टिंग के दौरान यह रॉकेट बम की तरह फट गया।हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि टेस्टिंग साइट पर स्थिति नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में जैसे ही इंजन स्टेटिक फायर के लिए ऑन किया तो नोज सेक्शन से जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। आग की लपटों और काले धुंए ने पूरे इलाके को ढक लिया। लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तकनीकी स्टाफ के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

SpaceX का बयान

SpaceX ने इस धमाके पर आधिकारिक बयान जारी किया और बताया कि टेस्टिंग के दौरान रॉकेट का इंजन स्टैंड पर बड़ा विस्फोट हुआ। SpaceX ने कहा, “Starship अपनी दसवीं उड़ान परीक्षण की तैयारी कर रहा था, जब यह दुर्घटना हुई। पूरी टेस्टिंग साइट के चारों ओर सुरक्षा क्षेत्र बनाया गया था, जिससे किसी भी कर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी कर्मी सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है।” यह घटना SpaceX के लिए एक झटका जरूर है, लेकिन कंपनी ने यह भी कहा कि वह भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से सीखने के बाद अपने रॉकेट विकास को जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें