X Down : नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट एक्स की सर्विस पूरी दुनिया में डाउन हो गई है। कई यूजर्स को साइट पर पोस्ट करने या कंटेट लोड करने में परेशानी हो रही है। लगातार दूसरे दिन X प्लेटफॉर्म ठप पड़ा है, जिससे करोड़ों यूजर्स परेशान हैं. न तो डायरेक्ट मैसेज (DMs) काम कर रहे हैं, न ही लाइक और रिट्वीट जैसी बेसिक सुविधाएं. कई यूजर्स को नोटिफिकेशन भी नहीं मिल रहे हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
DMs, लाइक और रीट्वीट – सब कुछ हो गया बंद
X पर डायरेक्ट मैसेज (DMs) न तो भेजे जा पा रहे हैं और न ही देखे जा सकते हैं। लोग किसी पोस्ट को लाइक करते हैं तो वह खुद-ब-खुद हट जाता है। रीट्वीट्स दिखाई नहीं दे रहे और नोटिफिकेशन भी नहीं आ रहे। इससे लोग ना तो दूसरों की पोस्ट्स पर रिएक्ट कर पा रहे हैं और ना ही अपनी पोस्ट को बढ़ावा दे पा रहे हैं।
शुक्रवार को भी आया था एरर मैसेज
शुक्रवार को जैसे ही लोग X ऐप या वेबसाइट खोलते हैं, उन्हें एक एरर मैसेज दिखाई देता है, ‘Something went wrong’ (कुछ गड़बड़ हो गई है)। इस वजह से बहुत से लोग ऐप को खोल भी नहीं पा रहे थे।
गुरुवार से शुरू हुई दिक्कत, शनिवार तक जारी
यह तकनीकी खराबी गुरुवार दोपहर से शुरू हुई थी, लेकिन शुक्रवार को यह और ज्यादा बढ़ गई। शनिवार तक भी यह समस्या ठीक नहीं हो पाई है। अमेरिका में शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक 6000 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट्स सामने आई थीं। भारत, यूनाइटेड किंगडम (UK), ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों में भी लोगों को एक जैसी समस्याएं हो रही हैं।
यूजर्स ने जताई नाराज़गी, Elon Musk को घेरा
X पर जो लोग ब्रांड प्रमोशन, न्यूज़ शेयरिंग या बात करने के लिए निर्भर रहते हैं, वे सबसे ज़्यादा परेशान हैं। जब प्लेटफॉर्म ही सही से काम नहीं कर रहा, तो लोग अपनी बात कैसे रखें? इसी वजह से सोशल मीडिया पर बहुत सारे यूजर्स ने X के मालिक एलन मस्क को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें सीधे निशाने पर लिया।

