Elvish House Firing Case : गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंशात उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है।
एनकाउंटर के बाद हुई गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इशू गांधी फरीदाबाद इलाके में छिपा हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से इशू गांधी घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
#WATCH | Faridabad, Haryana | Firing at Elvish Yadav’s residence | Faridabad Crime Branch arrested an accused named Ishant alias Ishu Gandhi in an encounter, who allegedly fired outside the residence of Elvish Yadav in Gurugram on August 17.
The accused was taken to the… pic.twitter.com/iExWqfyH93
— ANI (@ANI) August 22, 2025
17 अगस्त की सुबह हुई थी वारदात
बता दें कि 17 अगस्त 2025 की सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर एल्विश यादव के घर पहुंचे और वहां करीब 20–25 राउंड फायरिंग की। गोलियों से घर की ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर की दीवारें, खिड़कियां और बालकनी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे और परिवार व केयरटेकर सुरक्षित रहे।
Haryana: Faridabad Crime Branch arrests accused in firing outside Elvish Yadav’s Gurugram residence; injured in police encounter
Read @ANI Story | https://t.co/hxHM81jA75#ElvishYadav #Gurugram #Faridabad #Encounter pic.twitter.com/9bCVil1JwS
— ANI Digital (@ani_digital) August 22, 2025
हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
हमले के बाद विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में गैंग ने दावा किया था कि हमला एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर जुए को बढ़ावा देने के विरोध में किया गया। गैंग ने अन्य लोगों को भी इसी तरह की धमकी दी थी।
जांच में जुटी STF
गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) इस मामले की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से 24 खाली खोखे बरामद हुए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दोनों गैंगस्टरों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए इंटरपोल की मदद भी ली जा रही है। वहीं, एल्विश यादव के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 24 घंटे पुलिस तैनात है।
एल्विश यादव का बयान
हमले के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप सभी की शुभकामनाओं और चिंता के लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। मैं और मेरा परिवार बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हैं।”

