Site icon Dainik Savera Times

पक्षी के टकराने से इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

भुनेश्वरः दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को कुछ तकनीकी खामी आने के कारण सोमवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आपात स्थिति में उतारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पक्षी टकराने के बाद फ्लाइट की ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट ने भुवनेश्वर से ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान से पक्षी टकरा गई, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2065 ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह उड़ान भरी थी। हवा जाने के कुछ देर बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट की पेशकश की गई।

Exit mobile version