Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल, हथियार बरामद

March 16, 2025

लुधियाना पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल, हथियार बरामद

Ludhiana police : लुधियाना पुलिस ने कल देर रात लुधियाना के धांदरा रोड पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दे कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब एक्टिवा पर सवार इन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर फायरिंग की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान मनदीप और गगन के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुका है।

लुधियाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक के खिलाफ छह मामले और दूसरे के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। बता दे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी कर सड़क पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें