Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh News : पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़… 3 गोतस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

June 6, 2025

Uttar Pradesh News : पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़… 3 गोतस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Cow smuggler arrested : मेरठ जिले के भावनपुर क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम के साथ रातभर चली मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गोली से शोएब नाम का एक आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एक जून को गोकुलधाम सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में गायों के दो सिर मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि 5-6 जून की दरम्यानी रात पुलिस ने लाडपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को रोका, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

तीन संदिग्ध गौ तस्कर गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि रातभर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शोएब और उसके साथियों अब्दुल अहद और शहीद को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान शोएब पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उसने आवारा पशुओं को बेहोश कर उनका मांस बेचने की बात कबूल की है।

गौवध अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गौवध अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें