Site icon Dainik Savera Times

बड़ी ख़बर: पुलिस और लूटरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से कांस्टेबल जुगराज सिंह घायल

गुरदासपुर : बटाला के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव संगतपुरा में देर रात लुटेरा गैंग और फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम का कांस्टेबल जुगराज सिंह घायल हो गया। इस मुठभेड़ में करीब 30 राउंड फायर किए गए। घायल जुगराज सिंह का अमृतसर फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।लुटेरा गैंग के चार सदस्यों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस द्वारा उनकी तलाश जारी है।

Exit mobile version