Site icon Dainik Savera Times

पुलिस और Bishnoi गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

फाजिल्का : पंजाब राजस्थान बॉर्डर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। उनका पीछा करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर गंभीर जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित एक व्यापारी से फिरौती मांगी थी।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर अबोहर-श्रीगंगानगर पंजाब राजस्थान बॉर्डर साधुवाली पर पहुंचे तो पुलिस की जीप देख नहर के साथ बनी पटरी पर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इन्हें काबू किया। गिरफ्तार दोनों गुर्गे पंजाब के अबोहर क्षेत्र में पढ़ते गांव वहाव वाला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version