Site icon Dainik Savera Times

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… दो हार्डकोर नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सली मारे गए है, बता दे कि दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी देते हुए बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और दो शव बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

कोंडागांव में मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

अधिकारियों ने बताया कि हलधर पर आठ लाख रुपये और रामे पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित किलाम-बरगाम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव ‘जिला रिजर्व गार्ड’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के एक दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

एके-47 राइफल, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version