Bandipora Encounter : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बाजीपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
Jammu & Kashmir | Security Forces are conducting a search operation in the Bandipora area
Details awaited. pic.twitter.com/iuwNtGIODq
— ANI (@ANI) April 25, 2025

