जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ में सेना का जवान बलिदान हो गया। इस बीच सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। यहां चार आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सेना ने ऑपरेशन जारी रखा। जंगल में ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जंगल में सिंहपुरा क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
किश्तवाड़ के चतरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान की पहचान सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अकोले तहसील के करंडी गांव के रहने वाले थे। अधिकारियों ने शहीद जवान को पुष्पांजलि के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी है।
VIDEO | J&K: Officials pay last respect to Army jawan Gaykar Sandip Pandurang, who made the supreme sacrifice in Kishtwar encounter yesterday.
He was the resident of the village Karandi tehsil, Akole, Ahmednagar district, Maharashtra.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/ipXSbjuKyo
— Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2025
सुरक्षा बलों ने जैश के 4 आतंकियों को घेरा
सिंहपोरा-चतरू क्षेत्र में सुरक्षाबलों का बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। इस संयुक्त ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में आतंकी संगठन जैश के 4 आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।

