Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

England ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, नए कप्तान और कोच के साथ मैदान में उतरेगी टीम

May 15, 2025

England ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, नए कप्तान और कोच के साथ मैदान में उतरेगी टीम

England and Wales Cricket Board : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम नए कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के नेतृत्व में खेलेगी, जो पहली बार इस भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही टीम की नई हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स और चीफ सेलेक्टर लेडिया ग्रीनवे के लिए भी यह डेब्यू सीरीज होगी।

सोफी एक्लेस्टोन फिट नहीं, ब्यूमोंट और वोंग की वापसी

टीम की प्रमुख ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन पूरी तरह से फिट नहीं हो पाने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकीं। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज ईजी वोंग की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड ए टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को दोनों फॉर्मेट्स के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, एमिली अर्लट को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में मौका मिला है।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वाड:

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान)

एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, एमिली अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, माहिका गौर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिंसे स्मिथ

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वाड:

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान) एमिली अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, पैगे स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, इजी वोंग, डैनी व्याट-हॉज

टी20 सीरीज का शेड्यूल:

1. पहला टी20 – 21 मई, कैंटरब्यूरी
2. दूसरा टी20 – 23 मई, काउंटी ग्राउंड (होव)
3. तीसरा टी20 – 26 मई, चेल्मसफोर्ड

वनडे सीरीज का शेड्यूल:

1. पहला वनडे – 30 मई, डर्बी
2. दूसरा वनडे – 4 जून, लीसेस्टर
3. तीसरा वनडे – 7 जून, टॉन्टन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें