Site icon Dainik Savera Times

EPFO के सदस्य जल्द ही ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, पढ़ें खबर कब से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली। सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय EPFO के सदस्य जल्द ही एटीएम के जरिए अपने खातों से धन निकाल सकेंगे। एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने कथित तौर पर एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि श्रम मंत्रालय भारतीय कार्यबल को बेहतर सेवाएं देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को उन्नत कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दावेदार, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति एटीएम के जरिए अपने दावों के तहत धनराशि पा सकेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकासी की सीमा कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के 50 प्रतिशत तक होगी।

EPFO की योजना कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा (EDLI) योजना के तहत सदस्यों की मृत्यु की स्थिति में उत्तराधिकारियों को अधिकतम सात लाख रुपये दिए जाते हैं। इस प्रकार मृत्यु की स्थिति में उत्तराधिकारी निपटाए गए दावे के तहत धनराशि निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस खबर के बारे श्रम मंत्रालय के अधिकारियों को भेजे गए सवालों का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला था।

Exit mobile version