Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल और लैपटॉप में गद्दारी के सबूत! पाकिस्तान की मदद कर रही थी Youtuber Jyoti Malhotra, जानें कौन-कौन सी लगी धाराएं

May 18, 2025

मोबाइल और लैपटॉप में गद्दारी के सबूत! पाकिस्तान की मदद कर रही थी Youtuber Jyoti Malhotra, जानें कौन-कौन सी लगी धाराएं

Youtuber Jyoti Malhotra : हरियाणा के हिसार जिले की एक मशहूर ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ज्योति पर गंभीर आरोप हैं कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेज रही थीं।

कौन हैं ज्योति मल्होत्रा?

  • ज्योति एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं और उनका चैनल ‘Travel With Jo’ नाम से चलता है।
  • यूट्यूब पर उनके 37.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
  • इंस्टाग्राम पर भी उनके 1.32 लाख फॉलोअर्स हैं।
  • उनके चैनल पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो भी मौजूद हैं।
  • बताया गया है कि वह दो बार पाकिस्तान भी जा चुकी हैं।

 

जासूसी के आरोप कैसे लगे?

  • पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्योति मल्होत्रा लगातार पाकिस्तान के एक नागरिक के संपर्क में थीं।
  • वह वहां से आने के बाद भी पाक एजेंटों से बातचीत करती रहीं।
  • वह भारत की संवेदनशील जानकारियां सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से साझा कर रही थीं।

फोन और लैपटॉप जब्त

हिसार के डीएसपी कमलजीत के अनुसार पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इनमें से कुछ संदिग्ध डाटा और जानकारी मिली हैं।

 कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

  • ज्योति पर ‘ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट’ और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
  • पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
  • जासूसी नेटवर्क से जुड़े और लोग भी पकड़े गए
    पता चला है कि ज्योति उन 6 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है।
  • यह सभी लोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क में थे।
  • ये लोग भारत की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहे थे।

पाकिस्तान दूतावास का कर्मचारी भी शामिल

  • इस मामले में एक और नाम सामने आया है – एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश, जो कि पाकिस्तानी उच्चायोग (Embassy) में काम करता था।
  • भारत सरकार ने 13 मई 2025 को उसे “अवांछित व्यक्ति” घोषित किया।
  • उसे 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया।

जांच जारी है

फिलहाल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया अकाउंट्स, यात्राओं और संपर्कों की डिटेल से पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें