Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति के शादी में पहुंची पूर्व पत्नी, किया हाई वोल्टेज ड्रामा… लगाए आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

February 3, 2025

पति के शादी में पहुंची पूर्व पत्नी, किया हाई वोल्टेज ड्रामा… लगाए आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जी हां, आपको बता दें कि यहां एक लड़का जब शादी कर रहा था, तभी वहां एक अन्य महिला पहुंचती है और शादी कर रहे लड़के को अपना पति बतती है। उसने शादी कर रहे लड़के पर आरोप भी लगाया कि वह बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा है। वहीं महिला के द्वारा किए गए हंगामे के बाद लड़कीवालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले को समझते हुए महिला को शांत करवाया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

महिला ने शादी रुकवाने का किया प्रयास

आपको बता दें कि यह घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के सूजाबाद धर्मशाला में 2 फरवरी को हुई, जहां उपेंद्र सिंह परिहार की शादी धूमधाम से हो रही थी। शादी के दौरान एक महिला, जिसका नाम नेहा परिहार था, शादी समारोह में आकर हंगामा करने लगी और शादी रुकवाने की कोशिश की। नेहा ने पहले थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई और बताया कि उपेंद्र से उसका तलाक नहीं हुआ है, जबकि वह दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस को जानकारी मिलने पर महिला शादी समारोह में पहुंची और शादी रोकने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस को तुरंत सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत किया।

महिला ने आरोप लगाया कि तलाक नहीं हुआ

नेहा ने लोगों को बताया कि उसकी और उपेंद्र की शादी 25 नवंबर 2012 को हुई थी। पर आपस में तालमेल न होने के कारण मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच उपेंद्र दूसरी शादी कर रहा है। जो बिल्कुल गलत है।

दूल्हे ने दिखाए तलाक के दस्तावेज

वहीं इस मामले में उपेंद्र ने बताया कि उसका तलाक 16 अक्टूबर 2024 को चुका है। इसके साथ ही उसने तलाक के दस्तावेज पुलिस को दिखाए। वहीं जब महिला ने तलाक के कागजात को देखें तो वह नरम पड़ गई। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बोला कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने हंगाम कर रही महिला को वापस भेज दिया, जिसके बाद उपेंद्र की शादी हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें