Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, जानिए किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

December 15, 2024

महाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, जानिए किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Expansion Fadnavis Cabinet ; महाराष्ट्र :  महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की सरकार का विस्तार किया गया। नागपुर में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस आयोजन में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के नेताओं ने शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों की शुरुआत की।

39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग बीजेपी के पास रहेगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा। बीजेपी से 19, शिवसेना से 11 और एनसीपी से 9 विधायक मंत्री बने हैं।

कौन-कौन बने मंत्री?

1. भरत गोगावले
शिवसेना खेमे के नेता हैं।
रायगढ़ जिले के महाड़ से विधायक।
मराठा कुनबी समाज से आते हैं।

2. प्रताप सरनाइक
शिवसेना नेता और मराठा समुदाय के बड़े नेता।
2009 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

3. संजय शिरसाट
शिवसेना नेता।
औरंगाबाद पश्चिम से विधायक हैं।
उद्धव ठाकरे के राजू शिंदे को हराकर जीते।

4. संजय सावकारे
बीजेपी नेता और भुसावल से चौथी बार विधायक बने हैं।

5. नरहरि झिरवाल
वरिष्ठ आदिवासी नेता।
डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।
डिंडोरी सीट से विधायक हैं।

6. जयकुमार गोरे
सतारा जिले की मान सीट से विधायक।

7. माणिकराव कोकाटे
एनसीपी से मंत्री बने।
मराठा समुदाय के बड़े नेता।
नासिक की सिन्नर सीट से चौथी बार विधायक बने।

8. शिवेंद्र राजे भोसले
छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।
बीजेपी में 2019 के चुनाव से जुड़े।
सतारा सीट से विधायक।

9. अदिति तटकरे
अजित पवार खेमे से नेता।
श्रीवर्धन सीट से विधायक।
पहले भी मंत्री पद का अनुभव।

10. आशीष शेलार
बीजेपी के बड़े नेता।
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष माने जाते हैं।

11. शंभूराज देसाई
एकनाथ शिंदे के करीबी नेता।
तीसरी बार चुनाव जीत चुके हैं।
पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

12. अतुल सावे और अशोक उइके
अशोक उइके रालेगांव से विधायक हैं।

13. पंकजा मुंडे
2014 से 2019 तक मंत्री रह चुकी थीं।
महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य भी हैं।

14. जयकुमार रावल
राज्य बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष।
पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

15. उदय सामंत
शिवसेना नेता।
रत्नागिरी विधानसभा से विधायक।

16. मंगल प्रभात लोढ़ा
पूर्व मंत्री।
संस्कृत में शपथ ली।
सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं।

17. धनंजय मुंडे
अजित पवार खेमे से जुड़े नेता।
छत्रपति संभाजी नगर से विधायक।

18. संजय राठौड़
शिवसेना के बड़े नेता।
दिग्रस सीट से विधायक।

19. दादा भुसे
पूर्व में भी मंत्री पद पर काम कर चुके हैं।
उत्तर महाराष्ट्र से आते हैं।

20. गुलाबराव पाटिल
जलगांव ग्रामीण से विधायक।
शिवसेना के नेता।

21. गिरीश महाजन
देवेंद्र फडणवीस के करीबी।
जामनेर सीट से विधायक।

22. चंद्रकांत पाटिल
बीजेपी के वरिष्ठ नेता।
कोथरूड सीट से विधायक।

23. चंद्रशेखर बावनकुले और हसन मुश्रिफ
मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य नेता।

24. गणेश नाइक

25. हसन मुश्रीफ

26.जय कुमार रावल

27. अशोक उइके

28. दत्तात्रय भरणे

29. जय कुमार गोरे

30. संजय शिरसाट

31. प्रताप सरनाइक

32.भरत गोगावले

33.नितेश राणे

34. मकरंद जाधव

35. आकाश फुंडकर

36. माधुरी मिसाल

37. आशीष जायसवाल

38.पंकज भोयर 

39.मेघना बोर्डिंकर 

कैबिनेट विस्तार की राजनीति

बीजेपी ने गृह विभाग, शिक्षा, सिंचाई और राजस्व जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। शिवसेना और एनसीपी के नेताओं को उनके वजूद के अनुसार विभाग और जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
इस बार के मंत्री पद के शपथ ग्रहण में कई पुराने और अनुभवी नेता शामिल हैं। इससे महाराष्ट्र सरकार में राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। नए मंत्री और पुराने नेताओं के बीच गठजोड़ और रणनीतिक विभागों की जिम्मेदारी की चर्चा आगामी राजनीति में और हलचल ला सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें