Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh Blast : बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, नौ लोगों की मौत

May 25, 2024

Chhattisgarh Blast : बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, नौ लोगों की मौत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट होने में नौ लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि हालांकि नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। यह घटना बेमेतरा के बेरला प्रखंड के ग्राम बोरसी की है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।


बताया जा रहा है कि बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री सुबह छह से सात बजे के बीच विस्फोट हुआ। इस फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं। रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में सात लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा रायपुर एम्स और नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें