Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saharanpur Firecracker Factory Blast : देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, ध्वस्त हुई पूरी बिल्डिंग…2 की मौत

April 26, 2025

Saharanpur Firecracker Factory Blast : देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, ध्वस्त हुई पूरी बिल्डिंग…2 की मौत

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। निहाल खेड़ी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया, जिससे पूरी फैक्ट्री की इमारत ध्वस्त हो गई। बता दें कि हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 9 कर्मचारी काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग फैक्ट्री के अंदर मलबे में दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री पूरी तरह से टूट गई है। वहीं इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है।

मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके का कारण क्या था और कितने लोग घायल हुए हैं या मारे गए हैं। अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें