Maharashtra CM Oath Ceremony : मुंबई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के CM के रूप में शपथ लिया है। वहीं एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस को शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। आज शाम 7 बजे नई बनी फडणवीस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सीएम बने हैं। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस ने एक तस्वीर साझा की और लिखा- “मां के आशीर्वाद से नये सत्र की शुरुआत…”
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद।
उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे: संजय शिरसाट
शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे से गुजारिश की कि वो उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लें। विधायकों के अनुरोध के बाद एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गए हैं। शिवसेना नेता संजय शिरसाट का कहना है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जिसके बाद वह गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और गृह मंत्रालय और अन्य विभागों पर चर्चा होगी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Azad Maidan in Mumbai to attend the swearing-in ceremony of Maharashtra government
(Source: DD News) pic.twitter.com/FltCL8llht
— ANI (@ANI) December 5, 2024
शपथ समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, एवं केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।
आपको बतादें, कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के लिए ऐतिहासिक जीत साबित हुआ, जिसने 235 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की। भाजपा 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
शिवसेना और एनसीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 57 और 41 सीटें हासिल कीं। इस बीच, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को करारा झटका लगा। कांग्रेस केवल 16 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं। एनसीपी (शरद पवार गुट) को महज 10 सीटें मिलीं।