Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आराम से साे रहा था परिवार तभी सिलेंडर हुआ ब्लास्ट…घर की उड़ी छत, 3 लाेगाें की हुई मौत 

October 18, 2024

आराम से साे रहा था परिवार तभी सिलेंडर हुआ ब्लास्ट…घर की उड़ी छत, 3 लाेगाें की हुई मौत 
फरीदाबाद  : फरीदाबाद के भाकरी गांव में बृहस्पतिवार को देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा-दादी और 14 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि भाकरी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया जाता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में से गैस रिसाव हो रहा था और आधी रात के बाद आग लग गई तथा सिलेंडर फट गया।
प्रवक्ता के अनुसार, सिलेंडर फटने से सरजीत के मकान की छत गिर गई और वह, उनकी पत्नी और पोता मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण सरजीत के बगल वाले मकान की भी छत गिरी और 3 लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
एक घंटे बाद निकाला मलबे से बाहर

करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकल जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों के शव बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। ब्लास्ट की वजह से पड़ोस की दीवार भी गिर गई। उसमें भी 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाकरी गांव में रहने वाले 55 साल के सरजीत मकान के नीचे दुकान चलाते थे।

सिलेंडर से गैस हो रही थी लीक

उनका हार्डवेयर का सामान बेचने का काम है। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी।

जन्मदिन की कर रहे थे तैयारी

सरजीत के पोते कुणाल का आज जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ था। कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा। हादसे को लेकर पूरा गांव गमगीन है। इस संबंध में थाना डबवा एसएचओ रामनिवास ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर छत के गिरे मलबे को हाइड्रा मशीन से हटवा कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें