Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Model Sheetal Murder : मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल

June 16, 2025

Model Sheetal Murder : मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल

Model Sheetal Murder : चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान राज्य की एक मॉडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शीतल उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है, जो गानों के वीडियो में काम करती थीं और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थीं। वह 14 जून को एक ‘शूटिंग’ के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खरखौदा के सहायक पुलिस उपायुक्त (ACP) जीत सिंह ने बताया, पुलिस को नहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। जांच में उसकी पहचान शीतल के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में जांच जारी है। सोनीपत के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शीतल का शव रविवार देर रात नहर से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि एक कार भी नहर में मिली, जो पानीपत के इस्टाना गांव के एक युवक की बताई जा रही है। वह युवक तैरकर बाहर निकल आया। अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती उसी कार में युवक के साथ थी। शव पर चोट के निशान हैं, इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिजनों ने भी कुछ आरोप लगाए हैं। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही युवक से पूछताछ करेंगे। पानीपत पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे सोनीपत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, रिपोर्ट मिलने के बाद ही हमें मौत के पीछे के कारण का पता चलेगा। अभी तक, प्राथमिकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई है और शव नहर से बरामद कर लिया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें