Site icon Dainik Savera Times

भीषण सड़क हादसा; खाटू श्याम से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के नौ तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू शय़ाम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी बूंदी में सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है। इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी।

पुलिस ने बताया कि एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। हिंडोली थाने के क्षेत्रधिकारी पवन मीना ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version