पंजाब डेस्क: फाजिल्का फ्लाईओवर पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक कैंटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुबह के लगभग 4 बजे हुआ। जिसमें कैंटर और रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और रिक्शा चालक समुदाय ने फ्लाईओवर पर धरना दे दिया।
-अभी ताज नहीं हुई पहचान
मृतक की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन उसे देखकर यह स्पष्ट था कि वह एक साधारण रिक्शा चालक था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर की वजह से हुई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
-पुलिस ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
इस मामले में जानकारी देते हए फाजिल्का पुलिस के डीएसपी बलजिंदर सिंह सरां ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हम जल्द ही दोषियों को पकड़ने में सफल होंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं फिर से न हों।
ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़