इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों को चौंका कर रख दिया। इस वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को हथकड़ियों में देखा जा सकता है, जैसे कि उन्हें FBI गिरफ्तार कर रही हो। लेकिन सच ये है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाया गया है।
क्या है इस फर्जी वीडियो में?
वीडियो में दिखता है कि ओबामा को FBI एजेंट घुटनों पर बिठाकर हथकड़ी पहना रहे हैं। ट्रंप इस दौरान मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो बाइडेन समेत कई अमेरिकी नेता दिखते हैं और कहते हैं, “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।” वीडियो के अंत में ओबामा जेल की नारंगी पोशाक में कोठरी में कैद नजर आते हैं। हालांकि, थोड़ी ध्यान से देखने पर पता चल जाता है कि ये AI से बनाया गया एडिटेड वीडियो है, लेकिन एक नजर में यह असली लग सकता है, जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।
— Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 20, 2025
क्यों वायरल हो रहा वीडियो?
इस वीडियो का समय भी चौंकाने वाला है, क्योंकि यह ऐसे वक्त आया है जब अमेरिकी नेता तुलसी गबार्ड ने बराक ओबामा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गबार्ड का कहना है कि 2016 में ट्रंप की जीत को रूसी दखल का नतीजा साबित करने के लिए ओबामा प्रशासन ने जानबूझकर खुफिया एजेंसियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने एक 114 पेज की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया कि खुफिया जानकारी को तोड़ा-मरोड़ा गया।
डोनाल्ड ट्रंप के पुराने आरोप
ट्रंप पहले भी बराक ओबामा पर आरोप लगा चुके हैं कि उन्होंने 2016 के चुनाव में ट्रंप को हराने के लिए साजिश रची थी। ट्रंप ने यह दावा किया है कि ओबामा और उनके अधिकारी चाहते थे कि लोगों को यकीन हो जाए कि ट्रंप रूस की मदद से जीते।
BREAKING OBAMA ARRESTED AT THE WHITEHOUSE OFFERING TRUMP BILLIONS NOT TO TURN HIM INN, TRUMP REFUSED!! pic.twitter.com/4gqnQ2HtHZ
— Thomas Greenberg (@tommyrazorcuts) July 20, 2025
इस मामले में क्या है खतरा?
यह वीडियो दिखाता है कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है। एक राजनीतिक नेता द्वारा फर्जी वीडियो शेयर करना न केवल गलत सूचना फैलाता है, बल्कि इससे लोकतंत्र और समाज में तनाव भी बढ़ सकता है। विशेषज्ञ बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि फर्जी AI कंटेंट को पहचानना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

