Site icon Dainik Savera Times

कांगड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली एयरपोर्ट से 2 महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, खातों में 4.50 लाख का लेन-देन

Chitta Smuggler Arrested : कांगड़ा के पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दो महिला चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं कनाडा भागने की योजना बना रही थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

महिलाओं के खातों में 4.50 लाख रुपए का किया था लेन-देन

धर्मशाला पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से तीन युवकों को पकड़ा। जिसमें शशांक विष्ट, आयुष और सवातंग शाही के पास से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि युवकों ने यह मादक पदार्थ कुलवंत कौर और जर्मनप्रीत कौर से खरीदा था। महिलाओं के खातों में 4.50 लाख का लेन-देन जांच में सामने आया कि आरोपी युवकों ने इन महिलाओं के खातों में 4.50 लाख रुपए का लेन-देन किया था।

मामले में आगे की जाँच जारी

पुलिस को महिलाओं के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट पर मिली। 28 फरवरी को धर्मशाला से विशेष पुलिस दल दिल्ली भेजा गया। 3 मार्च को दोनों महिलाओं को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से पासपोर्ट बरामद हुए। मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

Exit mobile version