
फिरोजपुर : पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार नार्को तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5.465 किलोग्राम हेरोइन और दो चीनी निर्मित पिस्तौल (7.62 मिमी), चार मैगजीन और एक पिस्तौल बैरल बरामद किया गया। इसकी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ अकाउंट पर साँझा की है।
Acting swiftly in two separate operations, Counter Intelligence Ferozepur busts a cross-border narco network and apprehends three smugglers.
Total Recovery:
* 5.465 kg Heroin (5Kg + 0.465Kg)
* 2 Chinese-made pistols (7.62mm), 4 magazines, and 1 pistol barrelPreliminary… pic.twitter.com/vqNeQ9DhNr
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 7, 2025
प्रारंभिक जांच से यह जानकारी मिली है कि यह मादक पदार्थ पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजे गए थे। फिरोजपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई ने पंजाब में ड्रग्स के अवैध कारोबार को लेकर चल रहे कड़े अभियानों में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
-फिरोजपुर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी जानकरी
इस मामले के संदर्भ में फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा, “पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और सीमा पार ड्रग सिंडिकेट्स को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हमारा उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना है, और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
पंजाब सरकार और पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियानों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर काबू पाया जा सकेगा, और इसके साथ ही तस्करी के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए सीमाओं पर सुरक्षा और निगरानी और सख्त की जाएगी।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए खुलेंगे नए मौके, किसे रहना होगा सतर्क