Site icon Dainik Savera Times

फिरोजपुर पुलिस ने 8 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में मादक पदार्थों की तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए, पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ किलो हेरोइन बरामद की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि एसएचओ मल्लनवाला गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘कासो’ के दौरान पुलिस ने खोसा दल सिंह वाला में एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने वाहन सवार अमृतसर के गोवालमंडी निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- SRH का पावरप्ले धमाका: 6 ओवर में 105 रन, IPL इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

Exit mobile version