Site icon Dainik Savera Times

चलती जयपुर एक्सप्रेस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में चलती हुई जयपुर-एक्सप्रेस ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आ रही है। बता दें कि फायरिंग में 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वाले चार लोगों में एक ASI और 3 यात्री शामिल है। हालांकि फायरिंग होने की वजह अभी तक पता नहीं चला पाई है। बताते चले कि यह फायरिंग आज सुबह करीब 5 बजे हुई। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई। गोली चलाने वाले आरोपी कांस्टेबल को मीरा रोड के नजदीक पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रसित था।

Exit mobile version