Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग…लाेगाें में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

June 6, 2024

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग…लाेगाें में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

कपूरथला: कपूरथला के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स में स्थित एक कार्यालय के बाहरी हिस्से में आज दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बिजली की तारों से निकली चिंगारी

जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स में एक निजी कार्यालय के बाहर से गुजर रही बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण स्पार्किंग हुई, जिससे उक्त कार्यालय के साइनबोर्ड और बाहरी हिस्से पर आग की लपटें उठने लगीं।

आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने अग्निशामक सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड अधिकारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें