Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश में लकड़ी गोदाम में लगी भयंकर आग… दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

नेशनल डेस्क :  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बड़े लकड़ी के गोदाम में आग लग गई है। यह घटना काफी गंभीर है और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं। आग इतनी भीषण है कि उसे बुझाने में काफी समय लग सकता है। फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

प्रशासन और पुलिस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे…

वहीं अभी तक इस घटना में हुए नुकसान और घायल होने वालों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने के कारण भी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, ताकि नुकसान का अनुमान और राहत कार्य की स्थिति का पता चल सके। अपडेट जारी है..

Exit mobile version