Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में थार जीप की बोनट पर चलाई पटाखों की लड़ी, वीडियो वायरल

March 16, 2023

चंडीगढ़ में थार जीप की बोनट पर चलाई पटाखों की लड़ी, वीडियो वायरल

चंडीगढ़ (नीरू): चंडीगढ़ सेक्टर 19 थाना क्षेत्र में लगने वाले सेक्टर 21 में सरेआम सड़क के बीचों बीच एक थार गाड़ी के बोनट पर पटाखों की लड़ी चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात यह है कि थार जीप के बोनट पर पटाखों की लड़ी सरेआम चलाई गई। यह पटाखे की लड़ी काफ़ी देर तक चलती रही। जिससे आसपास के लोग हैरान और परेशान थे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

हैरानी की बात है कि पीसीआर पुलिस और बीट पुलिस को इन पटाखों की आवाज सुनाई नहीं दी। मानो चंडीगढ़ पुलिस घोड़े बेच कर चैन की नींद सो रही है। जिन्हें यह सब कुछ ना तो सुनाई दिया और न ही दिखाई दिया। जबकि चंडीगढ़ में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए और इन कैमरों द्वारा पुलिस ट्रेफिक वायलेशन करने वालों के ऑनलाइन चालान किए जाते हैं। आखिर अब देखना यह होगा कि जिस थार जीप पर पटाखे रखकर जलाए गए थे क्या उस थार जीप का नंबर चंडीगढ़ पुलिस के सीसीटीवी कैमरा में आया या नहीं ? और आखिर कब तक थाना पुलिस ट्रेफिक वायलेशन करने वाले और थार जीप पर पटाखे जलाने वाले पर कार्रवाई करेगी। जो कि पुलिस जांच का एक विषय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें