Site icon Dainik Savera Times

Manipur : मोरेह में फिर से गोलीबारी शुरू, पांच जवान हुए हैं घायल

इंफाल/चूराचांदपुर। मणिपुर के तेंगनोउपल जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 107 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चवांगफाई क्षेत्र में आज सुबह गोलीबारी शुरू हुई। एक दिन पहले पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल होने के आरोप में एक तलाश अभियान के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय महिलाएं दोनों व्यक्तियों की रिहाई की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उग्रवादियों एवं सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान घायल हुए चार पुलिसकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल को बेहतर उपचार के लिए विमान से मोरेह शहर से राज्य की राजधानी लाया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि घायल कर्मियों का वर्तमान में इंफाल में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस) में उपचार हो रहा है।

Exit mobile version