Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

March 20, 2025

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस घटना में एक भांजे विश्वजीत यादव की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भाई जयजीत यादव गंभार रुप से घायल हो गया है। केंद्रीय मंत्री की बहन को भी गोली लगी है। आनन-फानन में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बिहार के नवगछिया में घटित हुई है।

जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, म़तक विश्वजीत यादव और जयजीत यादव दोनों नवगछिया के जगतपुर गांव में एक ही मकान में रहते थे। उनके बीच नल के पानी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद यह खूनी खेल में बदल गया। जयजीत ने विश्वजीत पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं, घायल विश्वजीत ने भी जवाब में जयजीत पर फायरिंग कर दी। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने मां भी पहुंची, जिसे भी गोली लग गई। उनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिवार में पसरा मातम
इस घटना में घायल जयजीत यादव को भागलपुर में डॉ. एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस का बयान
एसपी प्रेरणा कुमारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ”सुबह हमें परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में दो भाइयों के बीच गोलीबारी चलने की सूचना मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।” इस घटना में एक की मौत हो गई है और अन्य दो गंभीर रुप से घायल हैं।

मां को भी लगी गोली
जब दोनों भाइयों के बीच घटना हुई तो मां बीच में आई और उनके हाथ में गोली लग गई। दोनों भाइयों के बीच नल के पानी को लेकर विवाद हुआ और बात बढ़ गई व दोनों ने एक दूसरे को गोली मारी। इसमें विश्वजीत की मौत हो गई और जयजीत गंभीर रुप से घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें