Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

KKR और RCB के बीच 22 मार्च को खेला जा सकता है IPL 2025 का पहला मैच

February 16, 2025

KKR और RCB के बीच 22 मार्च को खेला जा सकता है IPL 2025 का पहला मैच

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 की चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि सीजन का उद्घाटन मैच 22 मार्च को ईडन गरडस में खेला जाएगा और फ़ाइनल 25 मई को होगा। हालांकि आईपीएल ने अभी तक आधिकारिक शेडय़ूल जारी नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी मिली है कि पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद अपने सीज़न की शुरुआत 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान में करेगी। उसी रविवार की शाम को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से चेपॉक में हो सकता है। 10 टीमों की यह लीग 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल के 12 दिन बाद शुरू होगी और इसे 12 स्थानों पर खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजियों के 10 पारंपरिक घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा मैदान) और धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा मैदान) में भी मैच आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के पास नए कप्तान होंगे। आरसीबी ने हाल ही में रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त किया है, केकेआर ने अभी तक श्रेयस अय्यर के उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, जिन्होंने 2024 में उन्हें खिताब दिलाया था। पिछले साल आरसीबी लीग में चौथे स्थान पर रही थी। छह लगातार हार के बाद छह जीत के साथ वे प्लेऑफ़ में पहुंचे थे, जहां वे एलिमिनेटर में हार गए थे। केकेआर ने कोलकाता में आरसीबी के खिलाफ 12 में आठ मैचों में जीत हासिल की है।

पीबीकेएस के पास नए कप्तान और कोच के रूप में श्रेयस और रिकी पोंटिंग हैं। वे इस सीजन धर्मशाला में अपने तीन घरेलू मैच खेलेंगे। उनके बाकी चार घरेलू मैच मुल्लांपुर (पंजाब) में होंगे।

ये भी पढ़ें: UP Police Home Guard Exam City : यूपी पुलिस होम गार्ड एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी, प्रवेश पत्र इस डेट में होंगे उपलब्ध

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें