Site icon Dainik Savera Times

आनंदपुर साहिब में खुलेगा पहला “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस”, शनिवार काे होगा बैग फ्री : Harjot Singh Bains

आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब में पंजाब का पहला “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस” खुलेगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद इस बात की जानकारी साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर साझी की हैं। उन्हाेंने लिखा हैं, कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि पंजाब का पहला “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस” श्री आनंदपुर साहिब में खुलने जा रहा है।

बता दें, आनंदपुर साहिब में पंजाब का पहला “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस” खुलेगा। सरकारी प्राइमरी स्कूल “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस” बनेंगे। आनंदपुर के लाखेरी गांव में “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस” खुलेगा। शनिवार के दिन बैग फ्री होगा। बाल दिवस पर स्कूल की शुरुआत हो सकती हैं। पूरे पंजाब में 132 “स्कूल ऑफ हैप्पीनेस” खोले जाएंगे। 10 शहरी और 122 ग्रामीण क्षेत्र में होंगे। इसमें 8 कक्षाएं, कंप्यूटर लैब, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल स्टेडियम और विभिन्न आयु समूहों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी।

रंग-बिरंगे क्लासरूम और रंग-बिरंगे फर्नीचर से बच्चे पढ़ाई की ओर आकर्षित होंगे। किताबों को भी अलग आकर्षक तरीके से डिजाइन किया जाएगा। कला संगीत और नृत्य में भी बच्चे शामिल होंगे। पंजाब में वर्तमान में पांचवीं कक्षा तक 12800 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें 48000 शिक्षक 14 लाख छात्रों को पढ़ाते हैं। शुरुआत में सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा का बजट रखा, जिसे भविष्य में और बढ़ाने की कोशिश की जा रही हैं। नाबार्ड की मदद से स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।

Exit mobile version